भाजपा प्रत्याशी की यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मिला आशीर्वाद

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

देवा, बाराबंकी। सोमवार को भाजपा आशीर्वाद यात्रा का स्वागत देवा भाजपा कार्यालय पर किया गया। उसके बाद यह यात्रा देवा होते हुए खेवली, मित्तई, हर्रई, धर्मपुर, सिसवारा होते हुए विष्णुपुर देवा पहुंची। फिर बाद में सदीपुर रोड पर होते हुए देवगांव से निकलकर मलूकपुर, सलेमपुर से होते हुए इसराना मोड़ पर समाप्त हुई। योग्य कर्मठ एवं साहसी प्रत्याशी अरविंद मौर्य के साथ में सभी भाजपा के कार्यकर्ता राकेश पटेल, इक्ष्वाकु मौर्य, राकेश कर्रा रोहित सिंह जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष जिला संयोजक नंदलाल सिंह, नसीम बिहारी, सईद अहमद, जमील अहमद, महबूब,जावेद, सुजा और फैसल सहित सैकड़ों की संख्या में 70 गाड़ियों का काफिला मौजूद रहा। इस यात्रा में प्रत्याशी अरविंद मौर्य ने जनता से कहा कि अगर इसी तरह से आप लोगों का विश्वास बना रहा तो हमारी अवश्य जीत होगी। और हम यह वादा करते हैं कि जो कार्य पिछली बार की विधायकी में नहीं हुए हैं। वह सारे कार्य हमारे आने पर जरूर पूरे किए जाएंगे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!