सफदरगंज के पीएनबी बैंक में आधार कार्ड पंजीकरण में वसूली

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

संशोधन के नाम पर अधिक वसूली, बना चर्चा का केन्द्र।

मसौली, बाराबंकी। पंजाब नेशनल बैंक, शाखा सफदरगंज में चल रहे आधार कार्ड संशोधन व पंजीकरण केन्द्र पर वर्तमान समय में क्षेत्र वासियों से लूटघसोट जारी है। जिससे क्षेत्र की जनता त्राहि-माम कर रही है। संशोधन में निर्धारित मूल्य से दुगना व तीन गुना वसूला जा रहा है वही निःशुल्क होने वाले पंजीकरण में भी 100 से 200 रूपये वसूला जा रहा है, हद तो यहां तक हो गई है कि बायोमैट्रिक के नाम पर निर्धारित शुल्क 100 रूपये के स्थान पर 300-400 रूपया वसूला जा रहा है, जनता देने को मजबूर है।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार सफदरगंज में संचालित पी0एन0बी0 बैंक में लगे आधार कार्ड कैम्प मंे ग्रामीणों को लूटा जा रहा है, संशोधन में निर्धारित राशि 50 रूपये से अधिक वसूला जा रहा है, प्रति संशोधन 50 रूपये लिया जा रहा है जैसे किसी के आधार कार्ड में जन्मतिथि, मोबाइल नम्बर आदि चार संशोधन है तो उससे 400 रूपये तक की वसूली की जा रही है। इस सम्बंध में ग्राम शाहपुर कडेरा, पोस्ट सराय कायस्थान नवाबगंज, बाराबंकी निवासी चन्द्रशेखर रावत पुत्र राम सागर ने बताया कि मोबाइल नम्बर चेंज के नाम पर हमसे 100 रूपया वसूला गया। वही ग्राम जकरिया मजरे बुधवारा निवासिनी साबिया बानो पुत्री मो0 मतीन ने बताा कि हमने आधार कार्ड में सिर्फ जन्मतिथि संशोधन कराई उसके पंजाब नेशनल बैंक में लगे कैम्प में 100 रूपया वसूला गया। ग्राम उधौली निवासी सचिन वर्मा पुत्र विष्णु वर्मा ने बताया कि नया आधार कार्ड बनवाने के 100 रूपया जबरदस्ती ले लिया गया। कस्बा जैदपुर निवासी फैजान पुत्र रईस ने बताया कि नया पंजीकरण कराने गये, फिर भी कैम्प संचालक पीएनबी ने 100 रूपया लिया पैसे न देने पर आज-कल करके टाल मटोल किया जाता है इस कारण पैसे मजबूरी में दिया।
वहीं उप डाकघर सफदरगंज में लगे आधार कार्ड कैम्प से संशोधन तथा नये आधार कार्ड निर्धारित मूल्य पर बनाये जाते थे लेकिन एक सप्ताह से प्रिन्टर खराब हो जाने के कारण क्षेत्रीय लोगों को आधार कार्ड बनवाने तथा संशोधन में बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है उसीका फायदा पंजाब नेशनल बैंक में लगे कैम्प द्वारा उठाया जा रहा है और जनता को खुलेआम लूटा जा रहा है। इस सम्बंध में सफदरगंज के उपडाकपाल से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि एक सप्ताह से प्रिंटर खराब चल रहा है, जल्द ही सही होकर आ जायेगा तब काम पुनः चालू हो जायेगा।
इस सम्बंध में जब पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक शशांक रावत से फोन से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि बैंक की जिम्मेदारी बस इतनी है कि उनको जगह उपलब्ध कराने की। बाकी कोई जिम्मेदारी हमारी नही है, इस सम्बंध मंे अगर कोई प्रकरण सामने आता है तो उसकी जांच की जायेगी।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!