इंडिया का नम्बर-1 कम्पनी के शोरूम उद्घाटन के बाद से लगातार बढ़ रही है ग्राहकों की संख्या।
बाराबंकी। इंडियाज की नम्बर-1 कम्पनी का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक का शोरूम खुला जहां पर हर तरह के मॉडल और सुविधाजनक एवरेज वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर किफायती मूल्य पर मिलेंगे, शहर के पल्हरी टैम्पो स्टैण्ड, निकट टाटा मोटर्स (पुनीत), फैजाबाद रोड पर धूमधाम से जनता ईवी माल का उद्घाटन शिक्षा जगत के मशहूर रिटायर्ड शिक्षक हाजी मोहम्मद अशफाक द्वारा किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अब बाराबंकी में इंडियाज की नम्बर-1 कम्पनी का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक का शोरूम खुल गया है, जहां पर हर तरह के मॉडल और सुविधाजनक एवरेज वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर किफायती मूल्य पर ग्राहकों को मिलेंगी।। इस सम्बंध में प्रबंधक मो0 इमरान अशफाक ने बताया कि सिर्फ 8 पैसे प्रति किलोमीटर के एवरेज से चलने वाली हाईस्पीड गाड़ी मौजूद हैं, जो आपके पैसों की बचत के साथ-साथ हमारे पर्यावरण के लिए भी अनुकूल है। इलेक्ट्रिक गाड़ियों के इस्तेमाल से हम लोग प्रदूषण से भी बचेंगे साथ ही इन गाड़ियों में हर माह खर्च होने वाले हजारों रूपये के सर्विस चार्ज व मोबिल आदि के झंझट से छुटकारा मिलेगा, और ग्राहकों की बचत ही बचत होगी।
श्री अशफाक ने आगे बताया कि हमारी कम्पनी के बेहतरीन डिजाइन के वाहन ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं, इनकी बनावट व मजबूती बेमिसाल हैं जो यंग जनरेशन के साथ-साथ सभी को पसंद आ रहे हैं, हमारे यहां आने वाले लगभग 90 प्रतिशत ग्राहक वाहन लेकर ही जा रहे हैं। पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगी आग ने लोगों का तेल निकाल दिया है, लेकिन सभी को अपने अपने काम धंधे पर जाना जारी है। कोविड काल में जब पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी हर समय उपलब्ध नही रहता है ऐसे समय पर अपने वाहन का ही सहारा होता है लेकिन जहंा आप पेट्रोल पम्प पर तेल डलवाने जाइए तो लगता है कि आपकी जेब पर यह तेल कम्पनियां डाका डाल रही है, हम और आप चाहकर भी महंागई की इस मार से नहीं बच सकते। महंगाई से इससे बचने का हमारी कम्पनी विकल्प दे रही है। जिससे बिना पेट्रोल के भी आप अपना रास्ता बड़ी आसानी से तय कर सकते हैं। इलेक्ट्रिट व्हीकल्स आपको राहत देगा। ई-स्कूटर विदेशों के बाद अब भारत में भी लगातार मांग बढ़ने लगी है, इसको देखते हुए हमारी कम्पनी ने अब बाराबंकी वासियों की सेवा करने के लिए शोरूम खोल दिया है। इन वाहनों के इस्तेमाल से आपको तेल की टेंशन खत्म, बस एक बार बैट्री चार्ज करो और निकल लीजिए अपनी मंजिल तक, रूकना नहीं है, आपको आगे बढ़ता है, आप जीतने के लिए ही पैदा हुए हैं।
उद्घाटन के मौके पर प्रोपराइटर मोहम्मद सलमान, अशोक यादव, अभिमन्यु (टॉक्स्मो), मोहम्मद इरफान, हाफिज शाकिब, नबी अहमद, एडवोकेट रामशंकर, खब्बाब अहमद, सरदार देवेन्द्र, यूसुफ, इफ्तिखार, कफील, मुख्तार हुसैन, मो.फुरकान, मो. इमरान, अदील मंसूरी , इस्माइल आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।अब्दुल मुईद
एसएम न्यूज 24 टाइम्स

