मतदान अधिकारी-प्रथम का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज ऑडिटोरियम, बाराबंकी में आयोजित किया गया,

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी जनपद-बाराबंकी में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम/तिथि के अनुसार आज दिनांक 02.02.2022 को विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु लगाये गये पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी-प्रथम का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज ऑडिटोरियम, बाराबंकी में आयोजित किया गया, जिसमें प्रथम पाली में पार्टी संख्या 2001 से 3000 तक (1000 कार्मिक) द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया जाना था जिसके प्रथम पाली में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी-10, प्रधानाचार्य, आई0.टी0आई0-01, अधिशाषी अभियन्ता-बाढ़,-01, भूमि संरक्षण अधिकारी-गोमती-01, अधिशाषी अभियन्ता-जल निगम-01, अधिशाषी अभियन्ता-लो0नि0वि0 निर्माण खण्ड-1-01, जिला पूर्ति अधिकारी-01, जिला भूमि एवं अध्यपित अधिकारी-01 एवं अधिशाषी अभियन्ता-ग्रा0अभि0वि0-01 ,कुल 18 कार्मिक अनुपस्थित रहे।
इसी प्रकार द्वितीय पाली के प्रशिक्षण में पार्टी संख्या 3001 से 4000 (1000 कार्मिकों) के प्रशिक्षण में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी-12 उप कृषि निदेशक-01, जिला लेखा परीक्षा अधिकारी-01, अधिशाषी अभियन्ता-लो0नि0वि0 निर्माण खण्ड-3-01, बन्दोबस्त अधिकारी-चकबन्दी-03 , अधिशाषी अभियन्ता-सिंचाई-01, अग्रणी जिला प्रबन्धक-02, जिला कार्यक्रम अधिकारी-01, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी-01, अधिशासी अधिकारी-न0 पा0परि0-नवाबगंज-02, प्रधानाचार्य- पालीटेकनिक-हरख-01, जिला पंचायत राज अधिकारी-01 एवं जिला कुष्ठ अधिकारी-01 कुल 28 कार्मिक अनुपस्थित रहें। इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 46 कार्मिक प्रशिक्षण से गायब/अनुपस्थित रहें, जिस पर जिलाधिकारी/जिलानिर्वाचन अधिकारी द्वारा रोष प्रकट करते हुए अनुपस्थित कार्मिकों के विरूद्व निहित प्राविधानों के अन्तर्गत कार्यवाही हेतु विभागाध्यक्ष को सूची पे्रषित कर निर्देशित किया गया है। साथ ही यह भी निर्देश दिये गये कि यदि अनुपस्थिति के संबंध में विभागाध्यक्ष द्वारा यदि कोई उचित कारण प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो सम्बन्धित कार्मिक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्यवाही की जायेगी।
सर्वप्रथम जी0आई0सी0 आॅडिटोरियम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डा0. आदर्श सिंह द्वारा स्वंय विस्तृत प्रशिक्षण समस्त कार्मिकों को दिया गया तथा निर्वाचन प्रक्रिया के सम्बन्ध में प्रत्येक बिन्दु पर विस्तृत से जानकारी दी गयी। तदोपरान्त जी0जी0आई0सी0 के 24 कक्षों में 1000 कार्मिकों को भेजकर 80 मास्टर ट्रेनरों के माध्यम से ई0वी0एम0 एवं वी0वी0पैट के प्रचालन आदि के सम्बन्ध में व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया, जिससे पूरी मतदान प्रक्रिया के बारे में उन्हें विस्तृत जानकारी हो सके। साथ ही मतदान कार्मिकों को विभिन्न प्रपत्रों को भरा जाना एवं अन्य बारीकियों के बारे में जिला विकास अधिकारी द्वारा विस्तृत जानकारी देते हुए पूर्ण निष्ठा के साथ मतदान सम्पन्न कराने की अपेक्षा की गयी। प्रशिक्षण उपरान्त कार्मिकों की टेस्ट पेपर के माध्यम से 24 कक्षों में परीक्षा ली गयी जिसमें प्रथम पाली में 27 एवं द्वितीय पाली में 24 कार्मिक अनुत्तीर्ण रहे, जिनकापुनः प्रशिक्षण ादिनांक 04.02.2022 को कराया जायेगा तथा पुनः एक अवसर देते हुए परीक्षा ली जायेगी। अनुत्र्तीण कर्मियों का स्पष्टीकरण सम्बन्धित विभागाध्यक्ष के माध्यम से प्राप्त किया जायेगा।
प्रशिक्षण के दौरान डा0 आदर्श सिंह, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी, श्रीमती एकता सिंह, मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी (प्रशि0), अजय कुमार पांडेय, जिला विकास अधिकारी, भोलानाथ कनौजिया, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, श्री बृजेश कुमार त्रिपाठी, उपायुक्त-श्रम रोजगार, चंद्रचूर्ण दुबे, जिला रोजगार सहायता अधिकारी, व अन्य समस्त सम्बन्धित अधिकारी एवंकर्मचारीगणउपस्थितरहे।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!