कांग्रेस प्रत्याषी गौरी यादव ने किया जनसम्पर्क

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। कांग्रेस ने ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार की गति को तेज कर दिया है। बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी गौरी यादव ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क किया। उन्होंने ग्राम पंचायत टेरा खुर्द में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीब, किसान, बेरोजगारों और महिलाओं के हितार्थ कार्य कर रही है। कांग्रेस का प्रतिज्ञा पत्र सभी लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया। इस संकल्प पत्र में महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर कई योजनाएं है। जिसका लाभ उत्तर प्रदेश में सरकार बनते ही मिलेगा। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग टीमें बनाकर कांग्रेस जनसंपर्क कर रही हैं। सभी कांग्रेसी एकजुटता दिखाते हुए जनसंपर्क कर रहे हैं। लोगों को कांग्रेस की नीतियों से वाकिफ कराया जा रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ नेता वसीम गाजी, गुलजार अंसारी, अब्दुल्ला अहमद, मोहम्मद सलमान, नगर सचिव मनोज वर्मा, मो अकरम, सफीना, अरमाना आदि लोग मौजूद रहे।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!