भागवत कथा में कलाकारों ने किया भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का किया वर्णन

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

त्रिलोकपुर, बाराबंकी। भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं को बहुत सुगमता से जनमानस तक पहुंचाने के लिए मसौली क्षेत्र के ग्राम भयारा में चल रही भागवत कथा में लखनऊ से पधारे परम पूज्य चंद्रशेखर यादव जी ने भगवान श्री कृष्ण की महिमा का वर्णन किया। भगवान श्री कृष्ण निराकार ब्रह्म अत्याचार मिटाने के लिए अवतरित होते हैं समय- समय पर अनेकानेक अवतारों  ने भारत की भूमि पर जन्म लिया है। भारत जिसे विश्व  ह्रदय भी कहा गया है ईश्वर सब प्राणियों के हृदय में निवास करता है। इसलिए भगवान भारत रुपी ह्रदय में अवतार धारण करते हैं। उन्होंने कहा प्रभु की कथा में कितने ही जीवो के जीवन को निर्मल किया गया है यदि मानव भगवान श्री कृष्ण के चरित्र से प्राप्त शिक्षा व संदेश को जीवन में धारण कर ले तो निरूसंदेह एक आदर्श मानव का निर्माण होगा। जब एक आदर्श मानव का निर्माण होगा तब एक आदर्श परिवार का गठन होगा यदि एक आदर्श परिवार का गठन होगा तो एक आदर्श समाज अंतर्राष्ट्रीय और एक आदर्श  विश्व स्थापित होगा लेकिन विडंबना का विषय है कि आज इतनी ही प्रभु की गाथाएं गाई जा रही हैं लेकिन समाज की दशा इतनी दयनीय है मात्र केवल प्रभु की कथा को कह देना या सुन लेना ही पर्याप्त नहीं है प्रभु श्री कृष्ण के चित्र से शिक्षा ग्रहण कर उसका जीवन में अनुसरण करना होगा। इस अवसर पर संदीप, शिवनाथ, मुकेश, गयाप्रसाद, शिवलाल, विवेक कुमार, सतीश कुमार, श्यामलाल, भारत लाल, रामसेवक सहित तमाम भक्तगढ़ उपस्थित रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

 

Don`t copy text!