अमित शाह का हमला, कहा- सपा सरकार आने पर प्रदेश में होगा गुंडाराज

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

अलीगढ़ के अतरौली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने केएमबी इंटर कालेज में अतरौली विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर कई हमले किए। उन्होंने कहा कि अगर सपा की सरकार आई तो प्रदेश में जंगलराज कायम हो जाएगा।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं आप लोगों से निवेदन करने आया हूं। आप लोगों ने 2014 में देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनाई, 2017 में प्रदेश योगी आदित्यनाथ की सरकार बनाई। सपा-बसपा बुआ भतीजा की जातिवाद वाली सरकारों में उत्तर प्रदेश में जंगलराज और अराजकता कायम होने के साथ दिशाहीनता की स्थिति हो गई थी।उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य बन गया था। 2017 से उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है। केंद्र और प्रदेश की सरकार ने प्रदेश की दिशा और दशा को बदलकर इसे विकास की राह पर ला दिया है, मोदी राज में हर गरीब के घर में शौचालय पहुंचा है। अगर प्रदेश में सपा सरकार होती तो हर गरीब के घर में ना शौचालय पहुंचते और ना बिजली आती ना गैस सिलेंडर पहुंचता।देश के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में हर आदमी को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कोरोना वैक्सीन का विरोध करते थे, लेकिन आज मजबूर होकर उन्होंने भी अपने बचाव के लिए वैक्सीन लगवाई है। अगर हम अखिलेश यादव की बात में आ जाते तो क्या दूसरी लहर में हम कोरोना जैसी महामारी से बच सकते थे, उन्होंने कहा कि कोरोना काल काल में देश की अर्थव्यवस्था एकदम ठप हो गई, सभी कल कारखाने व्यापार ठप हो गए। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 करोड़ गरीबों के लिए माह में दो बार राशन वितरण कराया।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!