असन्द्रा पुलिस द्वारा हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566

बाराबंकी थाना असन्द्रा पुलिस द्वारा राजेश हत्याकाण्ड से सम्बन्धित हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
दिनांक 03.02.2022 को वादी रामसुख पुत्र स्व0 जगेश्वर यादव निवासी पूरे सुखलाल मजरे मिर्चिया थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी द्वारा थाना असन्द्रा पर अपने पुत्र राजेश कुमार को विपक्षी शीतला प्रसाद द्वारा पैसे के लेन देन की रंजिश को लेकर हत्या किये जाने के सम्बन्ध में दी गई तहरीर के आधार पर थाना असन्द्रा पर मु0अ0सं0 61/2022 धारा 302 भादवि पंजीकृत किया गया।
थाना असन्द्रा पुलिस टीम द्वारा हत्याभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए अथक प्रयास किया जा रहा था । आज दिनांक 04.02.2022 को मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर अभियुक्त शीतला प्रसाद पुत्र मैकूपाल निवासी पूरे सुखलाल मजरे मिर्चिया थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के निशांदेही पर मृतक की घड़ी बरामद किया गया । थाना असन्द्रा पुलिस द्वारा उपरोक्त मुकदमें में धारा 328 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी।
पूछताछ से प्रकाश में आया कि अभियुक्त अपनी शादी के लिए मृतक राजेश यादव से करीब 08-10 साल पहले 60 हजार रुपये ऊधार लिया था जिसे मांगने के लिए मृतक राजेश अक्सर उसके घर आता-जाता था। इसी बीच मृतक राजेश का अवैध सम्बन्ध अभियुक्त की पत्नी से हो गया, जब इसकी जानकारी अभियुक्त को हुई तो उसने राजेश को मारने की योजना बनायी । योजनानुसार दिनांक 02.02.2022 की रात में जब मृतक अभियुक्त के घर रुपये मांगने आया तो अभियुक्त अपने भाई राजेन्द्र के साथ मिलकर उसकी शराब में जहर मिलाकर पिला दी जिससे राजेश की मृत्यु हो गयी और उसके शव को डिग्री कालेज के पीछे फेंककर चले गये।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद  अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566

 

Don`t copy text!