कांग्रेस पार्टी की कथनी और करनी में कोई अन्तर नही श्रद्धा पुनिया..
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बाराबंकी 06 फरवरी – कांग्रेस पार्टी ने देश को पहली महिला राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश को मुख्यमंत्री लोकसभा अध्यक्ष देने का काम किया है और अब प्रदेश की महिलाये सशक्त हो उसके लिये प्रदेश की सबसे बडी पंचायत विधानसभा के चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओ को टिकट देकर साबित कर दिया है कि कांग्रेस पार्टी की कथनी और करनी में कोई अन्तर नही है।
उक्त बाते 269 जैदपुर (आ0जा0) से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के उम्मीद्वार तनुज पुनिया की पत्नी श्रद्धा पुनिया ने आज डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत विकास खण्ड मसौली के नैनामऊ, शमसाबाद, सादामऊ, करपिया, आदमपुर में जनसम्पर्क के दौरान कही। श्रीमती श्रद्धा पुनिया ने महिलाओ से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध करते हुये कहा कि गांव की सरकार (पंचायती राज) में कांग्रेस पार्टी ने महिला आरक्षण सुनिश्चित करने के बाद अब यह तय किया कि प्रदेश की आधी आबादी की विधानसभा में भी सशक्त आवाज उठे इसके लिये उन्हे ज्यादा से ज्यादा प्रत्याशी बनाये जाने की प्रतिज्ञा की और इसी तहत जनपद बाराबंकी की 6 विधानसभा सीटो में 4 क्षेत्र में महिला उम्मीद््वार है और उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत महिला उम्मीद््वारो को प्रत्याशी बनाकर हमारी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी ने यह संदेश दिया है कि कांग्रेस पार्टी पूरी जिम्मेदारी से महिला सशक्तीकरण का काम पहली प्राथमिकता के आधार पर करेगी। आज प्रदेश के अन्नदाता के कर्जा माफ करने, इण्टर की छात्राओ को स्मार्ट फोन, स्नातक की छात्रा को स्कूटी, 20 लाख बेरोजगारो को नौकरी, महिलाओ के लिये मुफ्त बस यात्रा, साल मे तीन मुफ्त गैस सेलेन्डर और किसान की फसल को छुट््आ जानवारो से निजात दिलाने की प्रतिज्ञा कांग्रेस पार्टी ने की है आज हमे अपने परिवार, अपने विधान सभा क्षेत्र की तरक्की, खुशहाली महिला सशक्तीकरण के लिये कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करके कांग्रेस प्रत्याशी को जिताना हमारा पहला दायित्व है।अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

