चुस्त कानून व्यवस्था ने प्रदेश में खोले विकास के द्वार: राजनाथ सिंह
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रामनगर और हैदरगढ़ में जनसभा को किया सम्बोधित
बाराबंकी। केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं भाजपा के स्टार प्रचारक राजनाथ सिंह ने भाजपा के चुनाव प्रचार में रविवार को जोश भरा।उन्होंने रामनगर एवं हैदरगढ़ में भाजपा प्रत्याशियों के लिए आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित करके वोट मांगे।ठीक साढ़े बारह बजे उनका हेलीकॉप्टर रामनगर के यूनियन इंटर कॉलेज उतरा।जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने लोधेश्वर महादेवा, पारिजात वृक्ष, कुंतेश्वर महादेव एवं कोटवधाम की धरती को प्रणाम किया।उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश में भय और भूख दोनो का समाधान किया है। कोरोना महामारी के दौरान मुफ्त राशन वितरित करके करोड़ो गरीब परिवारों के घरों में चूल्हे बुझने से बचाए हैं।सपा को आइना दिखाते हुए कहा कि प्रदेश में माफिया,गुंडे और अपराधी अब जेलों में रहना पसंद करने लगे हैं। योगी सरकार ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करके प्रदेश में विकास के द्वार खोलें हैं। बड़े बड़े उद्योगपति प्रदेश में निवेश करने को बेताब हैं।उन्होंने कहा कि सपा वाले परिवारवाद और तुष्टिकरण को बढ़ावा देने वाले है।व्यंग किया कि सपा खोटा सिक्का हो गयी है, जबकि भाजपा असली समाजवादी के साथ राष्ट्रवादी भी है। बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने शौचालय, निःशुल्क सिलिंडर, बिजली, पक्के मकान, किसान सम्मान निधि जैसी सैकड़ो योजनाओं के जरिये गरीबो की सेवा का बीड़ा उठाया है। कहा कि कभी समाजवादियों का गढ़ रहे बाराबंकी में सपा का अस्तित्व खतरे में है। उन्होंने अयोध्या में राममंदिर निर्माण, पुलवामा एवं उरी सर्जिकल स्ट्राइक, जम्मू-कश्मीर में धारा 370 की समाप्ति,नागरिकता संशोधन कानून एवं विश्वनाथ काशी धाम कॉरिडोर पर भी चर्चा की। प्रदेश में हाइवे, एक्सप्रेसवे एवं अन्य सड़कों के निर्माण को प्रदेश की समृद्धि से जोड़ा। संसद में कॉंग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के गैर जिम्मेदार बयान को आड़े हांथो लिया। विधायक शरद अवस्थी ने स्वागत भाषण दिया। संचालन निवर्तमान जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, पूर्व विधायक छोटेलाल यादव, बद्री विशाल त्रिपाठी, हर्षित वर्मा, संजय तिवारी, रामसरन पाठक, महंत नीरज बक्श दास, विजय आनंद बाजपेई, ज्ञान कुमार सिंह, लकी सिंह मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566

