राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारता है: अरुण
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
सहयोगी आरबीपीजी कॉलेज में एनसीसी शिविर का आयोजन
ज़ैदपुर बाराबंकी। खुशहालपुर में स्थित सहयोगी आरबीपीजी डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम व द्वितीय के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को चयनित ग्राम इचौलिया व छुलिहापुरवा में कार्यक्रम अधिकारी अनीता कुमारी व विनोद कुमार गौतम के नेतृत्व में शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक इंजीनियर अरुण कुमार वर्मा ने महाविद्यालय परिसर में दीप प्रज्वलित कर किया। प्रबंधक इंजीनियर अरुण कुमार वर्मा ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना समाज सेवा के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारता है। हमें पहले अपने आप को सुधारना है। सात दिवसीय विशेष शिविर के बाद आप अपने अंदर बदलाव करके निकले। यह आप अनुशासन में रहकर सीख सकते हैं। हमें शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम को वरिष्ठ प्रवक्ता डॉक्टर दारा सिंह, चमन सिंह व चंदन कुमार ने संबोधित किया, निधि, गीता, रजनी, सुरभि वर्मा,कल्पना वर्मा, आशीष कुमार, आनंद कुमार, लक्ष्मी कमल व पंकज कुमार ने लक्ष्य गीत तथा संकल्प गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रवक्ता डॉ प्रज्ञा सिंह, अनुज वर्मा, अवध राम, राघवेंद्र सिंह, डॉक्टर पुष्पलता वर्मा, गीता वर्मा, दिनेश चंद्र, सपना वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

