सागर इंस्टिट्यूट के छात्र का रेलवे ट्रैक पर मिला शव कमरे में मिला सुसाइड नोट

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली, बाराबंकी। थाना मसौली अन्तर्गत शुक्रवार सुबह सागर इंस्टिट्यूट में बीफार्मा की पढ़ाई करने वाले एक छात्र की लाश संदिग्ध अवस्था में रेलवे टैªक पर पड़ी मिली। सूचना मिलने पर मसौली थाना प्रभारी ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना के बारे में थाना प्रभारी का कहना था कि मृतक के कमरे से सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है। जिससे लगता है कि उसने आत्महत्या की है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही सब बातों का खुलासा होगा। जानकारी के अनुसार, जनपद बस्ती के थाना हरैया के ग्राम बहरा गांव निवासी योगेश प्रजापति पुत्र चन्द्रभान प्रजापति थाना मसौली के अन्तर्गत आने वाले सागर इंस्टिट्यूट कॉलेज में बी फार्मा फर्स्ट ईयर का छात्र था वह कॉलेज के पास ही स्थित ग्रीन गार्डन सिटी में अमित सिंह के मकान में किराए पर कमरा लेकर रहता था। इस मकान के एक कमरे में मकान मालिक तो कमरों में छात्र रहते थे। अपने कमरे में अकेला रहता था। शुक्रवार की सुबह करीब 3ः45 बजे मसौली रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ को फोन करके जानकारी दी कि एक युवक की लाश रेलवे टैªक में पड़ी हुई है। इसके बाद उसने थाना मसौली प्रभारी को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने लाश के पास पड़े मृतक के मोबाइल फोन पर पड़े नम्बरो से जब जानकारी की तो पता चला कि मृतक सागर इंस्टिट्यूट का छात्र है। उसके बाद छात्र के पैंट की जेब की तलाशी लेने पर मिली चाभी से पुलिस ने मृतक के कमरे का ताला खोला तो वहां पर पुलिस को सुसाइड नोट्स मिला। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी सूचना मिलने के बाद मृतक के पिता व घर के अन्य सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के पिता का कहना था कि मेरे बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नही थी। किस वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। वहीं दूसरी तरफ मसौली थाना प्रभारी पंकज सिंह का कहना है कि जांच पड़ताल में मामला आत्महत्या का नजर आ रहा है लेकिन पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही सारी हकीकत सामने आयेगी।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!