योग संदेश गोष्ठी का आयोजन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। रविवार को सनातन योग फाउंडेशन द्वारा लखपेड़ाबाग में योग संदेश गोष्ठी का आयोजन सनातन योग फाउंडेशन द्वारा किया गया है। गुरु संदीपन ने वर्तमान में लोगों में बढ़ रहे असंतुलन, अवसाद, उच्च रक्तचाप, अनिद्रा, उदर रोग, मधुमेह अनियमित दिनचर्या और स्वयं से दूरी के कारण रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। गुरु संदीपन ने योग संदेश गोष्ठी में प्राण ऊर्जा योग क्रिया से होने वाले लाभ बताए कि यदि कोई साधक प्राण ऊर्जा का ४० मिनट का अभ्यास ४० दिन यानि एक मंडल निरंतर पूर्ण मनोभाव से करता है तो उस साधक में भीतर से स्थिरता और सहजता आ जाती है। इस मौके पर प्रबंधक रोहित द्विवेदी, उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, शिवम पांडेय, डॉ आशुतोष, डॉ दुर्गेश, डॉ सुनील दत्त पांडेय, ओजस्वी जैन,कुश वर्मा, रंजीत यादव, अमन सोनी आदि मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!