अखिलेश यादव बोले- उत्तर प्रदेश में हमारी तरफ से जनता ही भाजपा से लड़ रही है चुनाव
आशिष सिंह संवाददाता की रिपोर्ट एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश
हरदोई उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के मतदान के लिए प्रचार के अंतिम दिन हरदोई पहुंचे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी को ही निशाने पर रखा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संडीला में गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। उनके साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर भी थे। संडीला ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी सुनील अर्कवंशी मैदान में हैं। यहां पर 23 फरवरी को मतदान होना है।अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी को अपनी हकीकत पता चल गई। दूसरे चरण से तो भाजपा वाले नेता सुन्न पड़ गए। तीसरे चरण के मतदान के बाद से तो इनकी भाषा ही बदल गई है। अब चौथे चरण के मतदान के बाद हरदोई वालों के वोट से भाजपा शून्य हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पांचवें, छठे और सातवें चरण के मतदान के दौरान तो इनके बूथों पर भूत नाचेंगे।

