सपा-बसपा शासन में यूपी बना आतंकियों का हॉटस्पॉट: अमित शाह देवा की जनसभा में विपक्ष पर हमलावर रहे गृहमंत्री
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को देवा में आयोजित जनसभा में विपक्ष पर जमकर हमला बोला। कहा कि सपा-बसपा सरकार में यूपी आंतकवादियो का हॉटस्पॉट था और माफियाओं के कॉरिडोर बन गया था जबकि भाजपा सरकार के पांच वर्षों के शासन में प्रदेश दंगो, माफियाओं एवं आतंकवादियों से मुक्त हो गया। कहा जो गुंडे व अपराधी बचे हैं उन्हें अगले पाँच वर्षों में नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा। कहा कि जमीनों के अवैध कब्जेदार प्रदेश की जेलों में हवा खा रहे हैं और जब तक भाजपा सरकार रहेगी ये जेलों से बाहर नहीं निकल पाएंगे। कहा कि अखिलेश यादव ने कहा था कि धारा 370 खत्म होगा तो देश मे खून की नदियां बहेंगी। तंज कसा अखिलेश बाबू भाजपा को डरा नही सकते। जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाकर प्रधानमंत्री मोदी ने अखण्ड भारत बनाने की ओर कदम बढ़ाए हैं। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान मोदी-योगी सरकार के बेहतर प्रबंधन की चर्चा करते हुए कहा कि मोदी ने देश वासियों का एक वर्ष के भीतर टीकाकरण कराकर दुनिया मे भारत की साख बढ़ा दी है। उन्होंने 22 से 24 घण्टे बिजली, किसान सम्माननिधि जैसी कई कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करके भाजपा प्रत्याशी डॉ रामकुमारी मौर्य को जिताने की अपील की। इस दौरान भारी संख्या में मौजूद महिलाओं ने भी हांथ उठाकर जन समर्थन प्रकट किया। उन्होंने हमला करते हुए कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस ने आतंकियों को हमेशा बचाने का प्रयास किया है जबकि भाजपा आतंकियों को कठोर सजा दिलाने का कार्य करती है।उन्होंने अहमदाबाद में सिरिअल बम ब्लास्ट में 38 आतंकियों को मृत्य दंड दिए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि शांति,सुरक्षा और विकास के लिए भाजपा को जिताने की अपील की। संचालन अवधेश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा, सांसद उपेंद्र रावत,जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश, पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह, सुधीर कुमार सिंह सिद्धू, डॉ हरिनाम सिंह, रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, जंग बहादुर पटेल, सन्तोष सिंह, छोटेलाल यादव, धर्मेंद्र यादव, विजय आनंद बाजपेई, संदीप गुप्ता, रोहित सिंह मौजूद रहे।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

