सेक्रेटरी की लापरवाही से मस्टर रोल हुआ जीरो तालाब खुदाई करने वाले जाबकार्ड धारक मजदूर मजदूरी के लिए परेशान मामला रामनगर की ग्राम पंचायत मसूदमऊ का

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

रामनगर बाराबंकी। सेक्रेटरी ने भुगतान के लिए मस्टर रोल फ़ीड नही करवाया और वह जीरो हो गया। कार्य करने वाले मजदूर मजदूरी के लिए परेशान हैं। मामला रामनगर की ग्राम पंचायत मसूद मऊ का हैं।यंहा के प्रधान ने बीडीओ के सामने उपस्थित होकर बताया कि उनके यंहा मनरेगा से तालाब खुदा है जिसके दो मस्टर रोल निकले। मजदूरों ने काम किया लेकिन सेक्रेटरी अखिलेश्वर चौहान ने भुगतान के लिए उसे फ़ीड नही कराया और दोनों मस्टर रोल जीरो हो गए। उन मस्टर रोलो पर काम करने वाले मजदूरों को मजदूरी कैसे मिलेगी यह सवाल बना है। सभी जांब कार्ड धारक मजदूरों को मजदूरी का ही सहारा है। उन्होंने कहा कि सेक्रेटरी का यह रवैया उनके सरकारी दायित्वो को न निर्वहन करने वाला है। उनकी उदासीनता व लापरवाही से गरीब मजदूर काम करने के बाद भी परेशान हैं। यही हाल वे करते रहे तो अब गांव में उनके साथ काम करना कठिन होगा। यह बात चल ही रही थी कि लालूपुर के प्रधान ने भी इन्ही सेक्रेटरी की शिकायत कर गांव के काम में सहयोग न करने का आरोप लगाया। दोनों प्रधानों ने सीडीओ से शिकायत करने की बात कही है। बीडीओ ने सेक्रेटरी से स्पस्टीकरण तलब किया है।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

Don`t copy text!