आम की बागवानी करने वाले किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के मसौली में स्तिथ राजकीय कृषि बीज केन्द्र पर आम की बागवानी करने वाले किसानों को कोर्टेवा एग्री साइंस की तरफ़ से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।प्रशिक्षण के दौरान कम्पनी के उच्च अधिकारी निखिल तोमर के द्वारा किसानों को आम के बाग में लगने वाले रोग और उनके नियंत्रण के विसय में विस्तार पूर्वक बताया गया। श्री तोमर ने बताया कि आम की बाग में भस्मी फफूंद लग जाता है जिसे कैराथेंन गोल्ड नामक दवा का छिड़काव करके रोग पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है और लम्बे समय तक फफूंद को फ़सल से दूर रखा जा सकता है।प्रशिक्षण लेने हेतु काफ़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान पहुंचे।तो वहीं इस दौरान कम्पनी के मार्केटिंग अधिकारी विजय सिंह,सेल्स अधिकारी संजीव यादव, अंशु मिश्रा सहित राजकीय कृषि बीज केन्द्र के अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!