सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र अंतर्गत बीती रात पैदल सड़क पार कर रहे एक अधेड़ व्यक्ति को चौराहे पर किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इस दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम चंदूरा निवासी नरहल खां (56) पुत्र स्व. पुल्लू खां बीती रात करीब साढ़े आठ बजे फतेहपुर कस्बे से सवारी वाहन से घर वापस लौटा था। वाहन से उतर कर मोहम्मपुर खाला चौराहा पार कर रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!