पुण्यतिथि पर याद किये गये श्याम लाल यादव

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

बाराबंकी। समता और समानता पिताजी के आदर्शों पर सदा मैं चलता रहूंगा। उक्त विचार समाजवादी पार्टी के नेता ज्ञान सिंह यादव ने आज अपने पिता स्वर्गीय श्याम लाल यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते समय उनकी समाधि प्रेरणा स्थल श्याम लाल इंटर कॉलेज श्याम नगर चौराहा पर एकत्र जनसमूह को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा मेरे पिताजी स्वर्गीय श्याम लाल यादव ने हमेशा गरीबों, मजदूरों, बेसहारा, जरूरतमंदों, पिछड़ों, दलितों एवं मुस्लिम भाइयों के लिए संघर्ष किया है। उन्हीं के बताए रास्ते पर मैं आगे बढ़ता रहूंगा एवं समाज की सेवा करता रहूंगा तथा समाज की सेवा करना ही मैं अपना धर्म समझूंगा। इस अवसर पर लालाराम यादव, रमापति यादव, बृज किशोर यादव, वीरू यादव, ब्रजराज यादव, मोनू गुप्ता, नन्हा यादव, बबलू यादव आदि लोग उपस्थित रहें।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

 

Don`t copy text!