डिपो में बढ़ेंगी 27 नई बसें

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। जल्द ही बाराबंकी डिपो में बसों की संख्या बढ़ेगी। इन बसों में 15 नई बसें होंगी जो नए रूट पर संचालित होंगी, जबकि 12 वह बसें होंगी जो अनुबंधन समाप्त होने पर नई अनुबंधित की जाएंगी। विभाग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं और आचार संहिता समाप्त होने के बाद यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इन बसों के संचालन से जिले के 186 गांवों के लोगों को यात्रा में सुविधा होगी। जिले के दूरस्थ गांव व स्थानों तक परिवहन सेवा देने वाली परिवहन निगम की अनुबंधित बसों की संख्या वर्तमान में 116 है। दरअसल, 12 बसों के अनुबंधन की समयावधि समाप्त हो जाने पर इन बसों का संचालन बंद हो गया है। इन 12 बसों के साथ-साथ 15 और बसों को बाराबंकी डिपो के जत्थे में शामिल किया जाएगा। यह 15 बसें अब तक परिवहन सेवा से वंचित 186 गांव को सेवाएं देंगी। वर्तमान में जिले के 1587 गांवों परिवहन सेवा से जुड़े हैं। इसके तहत 51 रूट पर सेवाएं दी जा रही हैं, जिनमें से मुख्य 22 हैं। 15 बसों के लिए 15 नए रूट शुरू किए जाएंगे। इससे अब जिले में निगम के कुल 66 रूट हो जाएंगे। हालांकि इसके बाद भी 55 ऐसे गांव परिवहन सेवा से अच्छादित नहीं हो पाएंगे क्योंकि इन गांवों तक बस पहुंचने का रास्ता ही नहीं है।

क्या कहते हैं एआरएम

एआरएम आरएस वर्मा ने बताया कि 12 बसों का अनुबंध समाप्त हो चुका है और 15 नए रूट के लिए 15 बसों का टेंडर होना है। आचार संहिता हटते के तुरंत बाद यह प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!