कुर्मी स्वाभिमान महासंघ के तत्वावधान में गोष्ठी व खिचड़ी भोज का आयोजन

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। बांसा गांव में कुर्मी स्वाभिमान महासंघ के तत्वावधान में सतीश कुमार वर्मा के संयोजन में विचार गोष्ठी व खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।

जिला समन्वयक डॉ0 प्रेमप्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय सहसंयोजक इंजीनियर एसपी वर्मा ने कहा कि आप सभी लोग सामाजिक मतभेद समाप्त करके आपसी भाईचारा बनाए रखें तथा सामाजिक एकजुटता के बगैर अन्याय और शोषण से नहीं लड़ा जा सकता है। संरक्षक इंजीनियर डी एन सिंह वर्मा ने लोगों से अपील की कि सभी लोग अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें क्योंकि आने वाला कल शिक्षित समाज का होगा । लोकसभा संयोजक भुकान्त वर्मा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ अमरेंद्र कुमार वर्मा, प्रेम किशोर वर्मा, जिला पंचायत सदस्य भुल्लन वर्मा, वासुदेव वर्मा विधानसभा संयोजक श उत्तम वर्मा अरुण प्रकाश वर्मा, वित्त सचिव ओम प्रकाश वर्मा प्रचार सचिव वीरेंद्र कुमार वर्मा अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक देशराज वर्मा दरियाबाद विधानसभा संयोजक डॉ राजेश वर्मा शासकीय अधिवक्ता मथुरा प्रसाद वर्मा, ठेकेदार राम गोपाल वर्मा जिला सह संयोजक राम मनोहर वर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!