अर्द्ध सैनिक बलों की निगरानी में होगी वोटों की गिनती ढोल-मंजीरे, डीजे सहित विजय जुलूस पर भी रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव की 10 मार्च को होनी वाली मतगणना की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए गए है। मतगणना स्थल की सुरक्षा अर्द्धसैनिक बलों के जिम्मे होगी। वहीं बाहरी भाग की सुरक्षा जिला पुलिस के जवान संभालेंगे। सौ मीटर की दूरी तक नो व्हीकल जोन होगा। ऐसे में पार्किंग स्थल पर वाहनों को खड़ा करने के बाद पैदल ही पहुंचा जा सकेगा। मोबाइल, कैलकुलेटर आदि इलेेक्ट्रानिक उपकरण को साथ नहीं ले जा सकेंगे।
जिले की सभी छह विधानसभाओं के मतदान की मतगणना बहराइच मार्ग पर स्थित नवीन मंडी में होगी। मतगणना की तैयारियां पूरी करने के साथ सुरक्षा का खाका भी प्रशासन ने तैयार कर लिया है। मतगणना स्थल के अंदर की सुरक्षा की जिम्मेदारी अर्द्धसैनिक बलों को दी गई है। जिसके लिए तीन कंपनी पैरामिलेट्री फोर्स मिल गई है। वहीं बाहरी भाग की सुरक्षा में सीओ व थानाध्यक्ष के साथ भारी संख्या में सब इंस्पेक्टर व आरक्षी लगाए गए हैं।
मतगणना स्थल से सौ मीटर की दूरी में वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। मतगणना के दिन बाराबंकी-गोंडा बहराइच मार्ग बंद रहेगा। ऐसे में बड़े वाहनों का आवागमन चौकाघाट से मरकामऊ होते हुए सफदरगंज से हाईवे से आवागमन होता रहेगा। कर्मचारियों व प्रत्याशियों के एजेंट के वाहनों की पार्किंग के लिए रामनगर की ओर से आने वालों के लिए सुल्तानपुर गांव व पीएससी ग्राउंड व शहर की ओर से आने वालों के वाहनों के लिए राइस मिल व परमेश्वर कोल्ड स्टोरेज के परिसर में पार्किंग स्थल बनाया गया है।
मतगणना के बाद विजय जुलूस पर पूरी तरह प्रतिबंध होगा। ढोल-मंजीरे व डीजे तक पर पाबंदी होगी। इसको लेकर सभी थानाध्यक्ष को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सजग रहने के निर्देश दिए गए है। वह इस पर पूरी तरह से रोक लगाएंगे। एएसपी व चुनाव प्रभारी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। अर्द्धसैनिक बल की निगरानी में मतगणना होगी।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

