संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 18 वर्षीय युवक का शव जताई जा रही है हत्या की आशंका
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बारावंकी कोतवाली देवा क्षेत्र के रामपुर कैथी गांव के दक्षिण नाले मे संदिग्ध परिस्थितियों में 18 वर्षीय युवक का शव मिला। हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है ।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक रामपुर निवासी शिवराज उर्फ कुट्टा यादव का पुत्र शुभम यादव उर्फ विकास उम्र 18 वर्ष शाम को अपने पिता के साथ गाय दूहाने के बाद घर से यह कहकर निकला कि अभी मैं वापस आता हूं। जाते समय शुभम ने घर से अपना मफलर भी लिया।देर रात तक जब शुभम घर वापस नहीं आया तब परिजन इधर-उधर उसे खोजने लगे।परंतु रात भर परिजनों के हाथ असफलता ही आई। भोर होते हुए पुनः परिजनों ने इधर-उधर शुभम को तलाशना शुरू कर दिया। इसी बीच शुभम के पिता शिवराज अन्य ग्रामीणों के साथ गांव के दक्षिण जंगल व नाले में तलाश करते हुए देखा कि नाले में शुभम का शव पड़ा हुआ है।पिता को क्या पता था कि हमारे बेटे की हत्या कर दी गई है। शव को देखते ही कोहराम मच गया। परंतु यहां पर परिजनों व ग्रामीणों ने थोड़ी चूक कर दी कि पुलिस को सूचना तो दे दी परंतु पुलिस आने से पूर्व कीचड़ से लथपथ शव को घर उठा लाए। जिससे डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम के लिए एक उलझी पहेली बन गई है। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक,अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सिटी एवं देवा कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह मय पुलिस फोर्स के साथ डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम पहुंचकर घटना का खुलासा करने में लगी हुई है। फिलहाल अभी तक घटना का खुलासा नहीं हो सका है।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा ।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

