अखिलेश यादव का दावा-300 से अधिक सीट जीतेगा समाजवादी पार्टी गठबंधन

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बेहतर परिणाम को लेकर आशान्वित हैं।समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को भरोसा है कि उनका गठबंधन 300 से ज्यादा सीटे जीतेगा और फिर प्रदेश का चौमुखी विकास होगा।अखिलेश यादव ने कहा कि इस चुनाव में समाजवादी पार्टी 300 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गन्ने का भुगतान नहीं किया। जनता ने बुनियादी समस्याओं पर इस बार वोट किया है, हर कार्यक्रम में हमें जनता का समर्थन मिला है। भाजपा की सरकार ने हर वर्ग के लोग परेशान हैं। उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा से लड़ाई की है, प्रदेश की जनता तो समाजवादी पार्टी के ही साथ है। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में रोजगार बड़ा मुद्दा है। भाजपा ने किसान तथा युवाओं को धोखा दिया है जमीन पर कहीं निवेश नहीं आया है। लॉकडाउन में मजदूरों की मदद किसी ने नहीं की थी। उस समय भाजपा सरकार कहां थी, किसी को पता नहीं है। राशन सिर्फ वोट के लिए बांटा जा रहा हैं। जनता के पैसे से ही राशन बांटा जा रहा है। गरीब का पैसा ही गरीब को बांटा जा रहा है। भाजपा के पास इन सवालों के जवाब नहीं हैं। भाजपा कभी भी असली मुद्दों पर बात नहीं करती है। इस बार प्रदेश जनता ने बुनियादी समस्याओं पर वोट किया है।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!