सेवेन्थ-डे-पब्लिक स्कूल का नया कारनामा फीस न जमा होने पर मासूमों को खदेड़ा

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

बाराबंकी। नगर के एक विद्यालय के प्रबंधक की दबंगई खुलकर सामने आयी है। वार्षिक परीक्षा के दौरान बच्चों द्वारा फीस न जमा कर पाने के कारण विद्यालय के प्र्रबंधक व प्रधानाचार्य ने बच्चों को स्कूल से धक्के मारकर बाहर निकाल दिया और यह कहा कि जब तक फीस नही जमा करोगे तब तक विद्यालय परिसर में कदम नही रखना। बच्चों के अभिभावकों ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम शुक्लाई पोस्ट बड़ेल निवासी मो. वसीक पुत्र मो. शरीफ के भतीजे मो. अजहान कक्षा-4 व अब्दुल अहद कक्षा-1 में लखपेड़ाबाग स्थित सेवेंन्थ-डे-पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे। विद्यालय में वार्षिक परीक्षा चल रही थी शनिवार सुबह दोनो छात्र मों. अजहान और अब्दुल अहद विद्यालय में परीक्षा देने के लिये पहुंचे तो विद्यालय में मौजूद प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने दोनो मासूम बच्चों को धक्के देकर विद्यालय से बाहर खदेड़ दिया और यह कहा कि जब तक तुम दोनो लोग फीस के 2200-2200 रुपये नही लाओगे तब तक विद्यालय में दिखाई मत पड़ना रोते हुए दोनो बच्चे घर पहुंचे और सारी आप बीती अपने चाचा मो. वसीक को बतायी। वसीक ने जब मोबाइल फोन से विद्यालय के प्रबंधक से वार्ता की तो प्रबंधक ने साफ शब्दो में कहा कि जब तक विद्यालय में फीस नही जमा करोगे तब तक हम आपसे कोई बात नही करेंगे और न ही बच्चों को विद्यालय में आने देंगे। जबकि वसीम बार-बार फोन पर यही कहता रहा कि मासूम बच्चे हैं इन बच्चों का भविष्य न चौपट करो फीस हम एक सप्ताह के अन्दर इंतजाम करके जमा कर देंगे। लेकिन वसीम की फरियाद भी प्रबंधक के ऊपर कोई काम नही करी। पीड़ित वसीक का कहना है कि कोरोना काल होने के कारण हम लोगों का रोजगार चौपट हो गया था जबकि प्रदेश सरकार ने भी सभी शिक्षा संस्थाओं को यह निर्देशित किया था कि बच्चों को फीस के लिये परेशान न करें। लेकिन इसके बावजूद सेवेन्थ-डे-पब्लिक स्कूल के प्रबंधक और शिक्षकों ने शासनादेश की अवहेलना की है। पीड़ित वसीक ने विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य के विरुद्ध जिलाधिकारी सहित अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की है। वहीं इसी विद्यालय में लखपेड़ाबाग निवासिनी अरमाना खातून पत्नी मोहम्मद जावेद के दो मासूम बच्चे एमन और उमम का है। यह दोनो बच्चे भी इसी विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करते थे इन बच्चों की भी फीस नही जमा थी जिसमें एमन कक्षा-6 की छात्रा थी और उमम कक्षा-4 की छात्रा थी। विद्यालय के प्रबंधक ने इन दोनो बच्चों को भी परीक्षा से वंचित करते हुए विद्यालय से खदेड़ दिया। इस सम्बन्ध में विद्यालय के प्रबंधक के मोबाइल नम्बर 9506537786 पर बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे वार्ता नही हो सकी। वहीं इस सम्बन्ध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बाराबंकी से जानकारी की गयी तो उन्होने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि यह सारा मामला डीआईओएस के स्तर का है वही सब देखते हैं।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

 

Don`t copy text!