टैक्स फ्री हो द कश्मीर फाइल्स फ़िल्म, उठी मांग अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी से द कश्मीर फाइल्स मूवी को देश के सभी राज्यों में टैक्स फ्री करने मांग उठने लगी है। जन जागरूकता फैलाने वाली इस फ़िल्म को ज्यादा से ज्यादा लोग देख पाये। इसके लिये अधिवक्ता विवेक श्रीवास्तव के नेतृत्व में तमाम अधिवक्ताओ ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इस पत्र में सिविल कोर्ट व उपभोक्ता फोर्म के अधिवक्ता हेमंत जैन, मनीष निगम, अशरफ अली ने प्रधानमंत्री को पत्र भेज कर फ़िल्म को राष्ट्र को जगाने वाली बताया है। पत्र में द कश्मीर फाइल्स फ़िल्म की मध्य प्रदेश, गुजरात के बाद उत्तर प्रदेश में ही नहीं सभी राज्यों में टैक्स फ्री करने की मांग की है। आमजन देखेगा तो सामाजिक अवश्यता और वास्तविक तथ्यों की जानकारी होंगी। उन्होंने पत्र में आगे किये गये उल्लेख में जनता की सुविधा के दृष्टिगत वास्तविकता से परिचित होना देशवासियो का अधिकार मानते हुऐ प्रत्येक नागरिक इसका टिकट खरीद सके इसलिये कर मुक्त किया जाना अत्यंत आवश्यक बताया है। अधिवक्ताओ का कहना है कि देश की एकता और समप्रभूता को मज़बूत करने की दिशा में यह मूवी अहम भूमिका निभाने का काम कर रही है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

