आल इण्डिया जशने हजरत अब्बास 25 मार्च को

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

बाराबंकी। पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष होने वाले आल इण्डिया जश्ने अब्बास कि 20वें वर्ष की तैय्यारिया जोरो पर चल रही है। यह महफिल आगामी 25 मार्च को रात्रि 8ः00 बजे दिन जुमा, कर्बला सिविल लाइन्स फैजाबाद रोड बाराबंकी में होगा। इस कार्यक्रम की खिताबत मौलाना मेराज हैदर खान किब्ला आजमगढ़ करेगें। इसके बाद देश विदेश के मशहूर शायर नज़रानये अकीदत पेश करेगें। अन्जुमन गुन्चये अब्बासिया के तत्वाधान में होने वाले इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए अन्जुमन के अध्यक्ष शाहिद हुसैन रिज़वी और महामन्त्री कशिश संडीलवी ने बताया कि शुक्रवार 25 मार्च 2022 को कर्बला सिविल लाइन्स में 8ः00 बजे कार्यक्रम कि शुरूवात तिलावते कलामे पाक से होगी। जिसको मौलाना हिलाल अब्बास करेगें। तत्पश्चात मेहमोन खूसूसी मौलाना मोहम्मद रज़ा साहब जैदपुरी होगें। इसके बाद महफिल की निजामत जनाब अनीस जायसी करेगें। जिसमें देश के मशहूर शायर, नयाब हल्लौरी, बेताब हल्लौरी, चन्दन सानियाल, सहर अर्शी जौनपुरी, वक़ार सुल्तानपुरी, ताज कानपूरी, सुहैल बस्तवी, जिनां जाफ़राबादी, ज़फर नसीराबादी, दानिश जै़दी, रज़ा हैदर रन्नवी, जा़किर बाराबंकवी अली अब्बास जैदी, आदि नज़रानये अकीदत पेश करेगें। अन्जुमन के सेक्रेट्री-सैय्यद जफर इमाम, नायब सदर,-रज़ा हैदर, सादिक हुसैन, जाफर इमाम, समीर अब्बास, नायब सीक्रेटरी-जीशान हैदर, अम्मार हैदर, निगरा कमेटी-डॉ. असद अब्बास, मुजाहिद हुसैन नकवी, रिफाकत हुैसन, इरफाद हुसैन ने हर मजहबो मिल्लत के लोगों से अपील की है इस कार्यक्रम में आकर सवाबे दारैन हासिल करें। महिलाओं के पर्दे का इन्तेज़ाम रहेगा। बैरूनी हजरात के खाने का इंतजाम अंजुमन की जानिब से रहेगा।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

Don`t copy text!