21 से चलेगा स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा कार्यक्रम

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। जनपद के 0 से 06 वर्ष के बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा कार्यक्रम का आयोजन 21 मार्च 2022 से 27 मार्च 2022 तक अभियान के रूप में चलाया जाएगा। इस बाबत बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, एसीएमओ सहित सभी खंड विकास अधिकारी बाल परियोजना अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत व स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह ने कहा कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए डोर टू डोर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए व ब्लॉक स्तरीय कमेटी द्वारा परियोजना स्तर पर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाये। जिला कार्यक्रम अधिकारी निधि चौधरी ने बताया 0 से 6 वर्ष के बच्चों का वजन लंबाई ऊंचाई की माप कर पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से पोषण श्रेणी का निर्धारण किया जाएगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिन्हित सैम बच्चों का स्वास्थ्य जांच करके आवश्यकता पड़ने पर सीएचसी, पीएचसी या एनआरसी में संदर्भित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहित ग्राम पंचायत सदस्य, स्वयं सहायता समूह एवं मातृ समिति सदस्यों का सहयोग लिया जाएगा। शहरी क्षेत्रों के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को नोडल अधिकारी बनाया गया है। शहरी क्षेत्रों में बच्चों की माप लेने के लिए रोटरी क्लब, लायंस क्लब गैर सरकारी संगठन नगरीय स्वयं सहायता समूह के सदस्य एवं चिकित्सक को लगाया जाएगा।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!