शीषम के बोटा क साथ तीन गिरफ्तार

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए 10 बोटा शीशम की लकड़ी, एक आरा व एक कुल्हाड़ी बरामद की। जनपद में प्रतिबन्धित वृक्षों की कटान करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना फतेहपुर पुलिस टीम राजेन्द्र प्रसाद पुत्र भगौती प्रसाद निवासी चिन्तापुरवा मजरे सिहाली थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी, भूरे पुत्र अशरफ, जुबेर अहमद पुत्र शाबिर निवासीगण सिहाली थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी को ग्राम सवितापुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 10 बोटा शीशम की लकड़ी, एक अदद आरा व एक अदद कुल्हाड़ी बरामद की गयी।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!