मिड डे मील का खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में लग गई आग । स्कूल परिसर में अफरा तफरी….

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। बुधवार की सुबह प्राथमिक विद्यालय मुंजापुर में मिड डे मील का खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। इससे स्कूल परिसर में अफरा तफरी मच गई। तत्काल बच्चों को स्कूल से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
प्राथमिक विद्यालय मुंजापुर की रसोइया मीना कुमारी द्वारा बुधवार की सुबह मिड डे मील का भोजन बनाने के लिए जैसे ही सिलेंडर जलाया कि अचानक गैस चूल्हे ने आग पकड़ ली। धीरे-धीरे आग गैस सिलेंडर तक पहुंच गई और देखते ही देखते इससे लपटें निकलने लगी। आग देखकर विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। बच्चों को विद्यालय से बाहर भगा दिया गया। स्कूल स्टाफ व ग्रामीणों ने गैस सिलेंडर पर मिटटी, रेत का प्रयोग कर दो घण्टे की बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विद्यालय की प्रधानाधियापिका अमृता श्रीवास्तव ने बताया कि रसोइया मीना कुमारी ने जैसे ही खाना बनाने के लिए सिलेंडर जलाया वैसे ही आग लग गयी आग को काबू करने के लिए फायर ब्रिगेड द्वारा उपलब्ध कराएं गये सिलेंडर काम न आने पर पानी मे भिगोकर कम्बल डाला गया फिर भी आग काबू में नही आयी फिर ग्रामीणों के अथक प्रयास से बालू के जरिये आग बुझाई गयी। इस दौरान करीब दो घण्टे अफरातफरी का माहौल रहा।

बड़ा हादसा बचा

जिस समय गैस सिलेंडर में आग लगी उस समय विद्यालय में काफी संख्या में बच्चे थे। यदि सिलेंडर फट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। भगवान की सीधी नजर रही की, इतनी तेज आग लगने के बावजूद भी सिलेंडर फटा नहीं।

 ग्रामीणों ने बचाई बड़ी घटना

प्राथमिक विद्यालय में जैसे ही ग्रामीणों को आग लगने की सूचना मिली, तो लोग तत्काल मौके पर पहुंच गए और रेत, मिट्टी और पानी की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अगर ग्रामीण तत्काल मौके पर नहीं पहुंचते तो हो सकता था बड़ा हादसा।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!