पुलिस ने अभियुक्त से तमंचा सहित जिन्दा कारतूस किया बरामद
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270
देवा, बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को थाना देवा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त रामसेवक पुत्र बैजू यादव निवासी सिकन्दरपुर थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी को कैमा शारदा नहर पुल थाना देवा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना देवा पर मु.अ.सं.- 110/2022 धारा-3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया। इस मौके पर पुलिस टीम-थानाध्यक्ष देवा अजय कुमार सिंह, उ.नि. अवधेश कुमार, हे.का सुभाष चन्द्र यादव, का. गगन शुक्ला मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

