अवैध मारफीन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270
रामनगर, बाराबंकी। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सत्यपाल सिंह उर्फ बब्बू पुत्र राजा सिंह निवासी अगानपुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को गोंदौरा मोड़ थाना रामनगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से 42 ग्राम अवैध मारफीन बरामद की गई। अभियुक्त के विरूद्ध थाना रामनगर पर मु.अ.सं. 174/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। इस मौके पर पुलिस टीम-विनोद बाबू मिश्रा, उ.नि. अशोक कुमार, का. विशाल कुमार, का. ओम प्रकाश मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

