सिकन्दरपुर गांव में सड़क तालाब के रूप में तब्दील जिम्मेदार देखकर भी बने अंजान
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। लोकनिर्माण विभाग की लापरवाही के चलते ग्राम सिकन्दरपुर में पक्की सड़क तालाब बनी हुई है। अतिव्यस्तम सड़क पर जल भराव की समस्या से आवागमन करने वाले लोगों की काफी दिक्कत होती है। परन्तु जिम्मेदार सब कुछ देखकर अंजन बने हुए है। बांसा रोड से सैदनपुर को जोड़ने वाली पक्की सड़क पर स्थित ग्राम सिकन्दरपुर गांव में सड़क तालाब के रूप में तब्दील हो चुकी है। गांव की नालियों का गन्दा पानी राहगीरों एव वाहन चालकों के लिए मुसीबत बना हुआ है। जिससे आवागमन में लोगों को काफी दिक्कत होती है। फिर भी जिम्मेदार विभाग मुर्खदर्शक बना हुआ है। अरसे से पानी भरा होने के कारण सड़क में गहरे गड्ढे बन गये है जिससे गुज़रने वाले दो पहिया वाहन चालक अक्सर गिर कर चोटहिल हो रहे है। ग्रामीणों द्वारा शिकायत के बाद भी लोकनिर्माण विभाग मौन बना हुआ है जो शायद किसी बड़े हादसे के इंतजार में है।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

