हेल्थ केयर क्लीनिक द्वारा फ्री मेडिकल कैंप

(एसएम न्यूज़ संवाददाता) के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी(एसएम न्यूज़ संवाददाता) विकास खंड मौसली के ग्राम जाकरिया मे पी.एम. हेल्थ केयर क्लीनिक द्वारा फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।जिसमें

डा. एम. जावेद द्वारा सैकड़ों मरीजों को मुफ्त परामर्श देकर उनका मुफ्त उपचार किया गया तथा मुफ्त दवाईयां भी उपलब्ध कराई गई साथ मे मरीजों की ब्लड की जाँच,शुगर की जाँच की भी निशुल्क सुवधा दी गयी। डा0 एम.जावेद के द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रो मे कैम्प लगाकर लोगो का मुफ्त उपचार किया जाता रहता है।उनके इस सराहनीय कार्य से ऐसे गरीब लोगो भी लाभ मिलता है जो लोग धन के आभाव मे महंगी दवाइयां नही ले पाते और जांचे नही करा पाते है जिससे उनको अच्छा इलाज नही मिल पाता।।कैम्प मे ऐसे मरीजों को सारी सुविधाएं निशुल्क दी जाती हैँ।
डाक्टर जावेद के द्वारा जाकरिया मे लगे कैंप में लगभग 130 मरीजों का निशुल्क ईलाज किया गया ।डाक्टर जावेद से बात करने पर उन्होंने बताया की उनका कैम्प लगाने का मुख्य उद्देश्य ये है की जिन लोगो तक धन के आभाव में सही दवाइयां और सही इलाज नही पहुँच पाता है।मै ऐसे लोगो तक खुद पहुंच कर उनको अपनी सेवाएं दे सकूँ और उनको बेहतर इलाज उपलब्ध करा सकूँ।ऐसा करने से मुझे बहुत संतुष्टि मिलती है।कोरोना काल में भी जब सभी लोग अपने अपने घरों में बंद थे।उस समय भी डाक्टर से जावेद बिना अपनी चिंता किये हुए।लोगों को अपनी सेवाएं देते रहे थे।उनके इस कार्य की जितनी सराहना की जाये वो कम है।कैम्प में मेडीजोन पैथोलॉजी की तरफ से मरीजों को शुगर व हिमोग्लोबिन की जांच की सुविधा मुफ्त उपलब्ध कराई गयी ।कैम्प में डाक्टर एम.जावेद के सहयोगी अजीमुद्दीन, मो खालिद मो. शाकिर,जय गुप्ता ने भी मरीजों का सहयोग किया ।

(एसएम न्यूज़ संवाददाता) के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

 

Don`t copy text!