काश्तकारों के हक की लड़ाई लड़ने वाले,डॉ0 राजेश वर्मा को(एमसीएक्स) का अध्यक्ष चुने जाने पर लोगो ने दी बधाई

(एसएम न्यूज़ संवाददाता) के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

जैदपुर बाराबंकी। पिपरमिंट खेती करने वाले काश्तकारों के हक की लड़ाई लड़ने वाले मेंथा किसान समिति के अध्यक्ष डॉ0 राजेश वर्मा को मल्टी कमोडिटी एक्सजेंच (एमसीएक्स) का अध्यक्ष चुने जाने पर क्षेत्रीय लोगो ने बधाई दी है।

बताते चले कि मेंथा कारोबार में वित्तीय निगरानी रखने के लिए स्टेट लेवल पर गठित होने वाली मल्टी कमोडिटी एक्सजेंच कमेटी का सर्वसम्मति से मेंथा किसान समिति के अध्यक्ष पिपरौली निवासी डॉ0 राजेश कुमार वर्मा को अध्यक्ष चुने पर लोगो ने प्रसन्नता व्यक्त की है। नवनिर्वाचित एमसीएक्स अध्यक्ष डॉ0 वर्मा ने कहा कि पिपरमिंट काश्तकारों एव एमसीएक्स के दायरे में आने वाले छोटे बड़े व्यापारियों के हक एव उनके अधिकारों के लिए हर मोर्चे पर काम किया जायेगा तथा वेयरहाउस एव मेंथा गोदामो पर होने वाले वित्तीय कार्यो पर नजर रखा जाएगा।
डॉ0 वर्मा के एमसीएक्स चुने जाने पर मेंथा व्यवसायी शकील सिद्दीकी, अशोक कुमार वर्मा, राजकुमार सोनी, भुल्लन वर्मा, देवीशंकर सोनी, पप्पू प्रधान, नन्हा यादव, इरफान, रामचन्द्र वर्मा, कन्हैया लाल यादव, लालजी वर्मा, ओमप्रकाश रावत आदि लोगो ने बधाई दी।

(एसएम न्यूज़ संवाददाता) के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!