प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद ने बच्चो को परीक्षाफल वितरण किया

(एसएम न्यूज़ संवाददाता) के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

जैदपुर बाराबंकी। (एसएम न्यूज़ संवाददाता) ग्राम पंचायत बड़ागांव में संचालित परिषदीय विद्यालयों में शिक्षारत बच्चो को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद ने परीक्षाफल वितरण किया तथा मन लगाकर पढ़ने का आशीर्वाद दिया।
उल्लेखनीय हो कि वर्तमान शैक्षिक सत्र के समापन में उत्तीर्ण हुए बच्चो को परीक्षा फल एव पुरुस्कार देते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद ने कहा कि बच्चे भविष्य निर्माता हैं जिन्हें बेहतर एव उपयोगी शिक्षा दिलाना हम सब की जिम्मेदारी है उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप सभी लोग मन लगाकर पढ़े जिससे आपके माता पिता के साथ साथ गांव एव समाज का नाम रोशन हो प्रधान प्रतिनिधि ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा एक बालिका के शिक्षित होने पर दो घरों में शिक्षा का दीप जलता है इसलिए बालिकाओं को अवश्य पढाये।
गुरुवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय प्रथम, प्राथमिक विद्यालय द्वितीय व प्राथमिक विद्यालय कपरियनपुरवा के उत्तीर्ण बच्चो को परीक्षाफल के साथ साथ पेन, टिफिन, बोतल आदि पुरूस्कार देकर बच्चो की हौसला अफजाई की।
इस दौरान प्रधानाधियापिका माया सैनी, ऋचा सिंह, विजयलक्ष्मी, आसफी फातिमा, कहकन्शा खान, फरहद अंजुम, सुनीता वर्मा, दीपक कुमार, मोहित कुमार, सना किदवाई, पंचायत सदस्य नूरुल आमीन, समाजसेवी अब्दुल वहीद अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।

(एसएम न्यूज़ संवाददाता) के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!