सुप्रीम कोर्ट ने UPSC के उन उम्मीदवारों पर पुनर्विचार करने का दिया निर्देश जो कोविड के कारण नहीं दे पाए थे मुख्य परीक्षा
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
सुप्रीम कोर्ट ने संबंधित अधिकारियों को उन उम्मीदवारों को शामिल करने पर पुनर्विचार करने का निर्देश दिया जो कोरोना संक्रमण के कारण सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे। न्यायमूर्ति एएम खानविल्कर की अध्यक्षता वाली पीठ ने संबंधित अधिकारियों को उन छात्रों के प्रतिनिधित्व पर पुनर्विचार करने का निर्देश दिया जो कोविड-19 के कारण संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो गए हैं।देश की सर्वोच्च अदालत ने अधिकारियों को दो हफ्ते के भीतर संसदीय समिति की रिपोर्ट के आलोक में मामले पर निर्णय लेने का निर्देश दिया। इसके साथ ही अदालत ने यूपीएससी उम्मीदवारों की ओर से दाखिल की गई याचिका का निपटारा कर दिया। बता दें कि सर्वोच्च अदालत यूपीएससी के उन उम्मीदवारों की याचिका पर सुनवाई कर रही थी जो कोरोना संक्रमित होने के कारण मुख्य परीक्षा में बैठने से चूक गए थे। ये उम्मीदवार अब यूपीएससी में अतिरिक्त मौका दिए जाने की मांग कर रहे हैं।सुप्रीम कोर्ट में तीन यूपीएससी उम्मीदवारों की ओर से अधिवक्ता शशांक सिंह के मार्फत याचिका दाखिल की गई है। याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट में दलील दी कि कोरोना संक्रमण की चपेट में आने कारण वे अपने अंतिम प्रयास में चूक के लिए प्रतिपूरक प्रयास के हकदार हैं। याचिकाकर्ता ने यूपीएससी को अतिरिक्त प्रयासों के लिए उचित निर्देश जारी किए जाने की गुहार लगाई थी। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि ऐसी संभावित परिस्थितियों के लिए यूपीएससी के पास कोई नीति नहीं थी।
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

