यूपी एमएलसी चुनाव के लिए सपा ने झोंकी ताकत, दस दिवसीय दौरे पर निकले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में अधिक से अधिक सीटों पर कब्जा करने के लिए समाजवादी पार्टी ने ताकत झोंक दी है। एमएलसी की 36 सीटों में भाजपा के नौ प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। ऐसे में बची हुई 27 सीटों पर ही सपा की आस टिकी हुई है। इन सीटों के लिए मतदान नौ अप्रैल को होगा।समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल चुनाव वाले जिलों में समीकरण साधने के लिए 10 दिवसीय दौरे पर निकल गए हैं। सपा ने कई और प्रमुख नेताओं को लगाया है। क्षेत्रीय प्रभाव वाले पार्टी के कई नेताओं को भी चुनाव में उतारा गया है।100 सीटों वाले विधान परिषद में सपा की वर्तमान में 17 सीटें रह गईं हैं। छह जुलाई तक चरणवार 12 एमएलसी का कार्यकाल और खत्म हो जाएगा। ऐसे में सपा इन 27 सीटों में अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव जीतने की रणनीति बना रही है। सपा ने अपने विधायकों व जहां विधायक नहीं हैं वहां पार्टी के प्रत्याशियों को अपने-अपने जिलों के एमएलसी चुनाव जिताने की जिम्मेदारी सौंप दी है।सपा भितरघातियों पर भी नजर रखे हुए हैं। गड़बड़ी करने वालों को पार्टी बाहर का रास्ता दिखा रही है। गाजीपुर में नामांकन के बाद पर्चा वापस लेने वाले एमएलसी प्रत्याशी भोलानाथ शुक्ला को सपा पहले ही पार्टी से निकाल चुकी है। इसके बाद सपा ने यहां से निर्दलीय प्रत्याशी मदन सिंह यादव को अपना समर्थन दे दिया है।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!