नरेन्द्र वर्मा अध्यक्ष, रितेश मिश्रा महामंत्री एवं मोहन सिंह बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष!

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

जिला बार एसोसिएशन, बाराबंकी का वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न।

बाराबंकी। जिला बार एसोसिएशन बाराबंकी के वार्षिक चुनाव में विजय पताका लहराते हुए अध्यक्ष पद पर क्रान्तिकारी अधिवक्ता नरेन्द्र कुमार वर्मा व महामंत्री पद पर समाजसेवी अधिवक्ता रितेश मिश्रा एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मोहन सिंह निर्वाचित हुए। जिला बार एसोसिएशन, बाराबंकी का वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। वहीं निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत समारोह का सिलसिला लगातार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला बार एसोसिएशन बाराबंकी के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर नरेन्द्र कुमार वर्मा 677 वोट पाकर विजयी हुए वहीं दूसरे नम्बर पर बृजेश कुमार दीक्षित 596 रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मोहन कुमार सिंह 491 वोट मिले दूसरे नम्बर पर देवी प्रसाद वर्मा 325 वोट पाकर रनर घोषित हुए। महामंत्री पद पर समाजसेवी एवं क्रांतिकारी अधिवक्ता रितेश कुमार मिश्र 801 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शाहीन अख्तर को शिकस्त दी। उपाध्यक्ष प्रथम पद पर मनोज कुमार श्रीवास्तव उर्फ हैप्पी 741 वोट मिले रनर रहे देश दीपक तिवारी को 425 वोट मिले। उपाध्यक्ष द्वितीय पद पर उमेश चन्द्र वर्मा(पम्मू) को 458 वोट मिले वहीं रनर रहे अरुण कुमार यादव 405 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर महेन्द्र कुमार सिंह को 605 वोट मिले तो दूसरे स्थान पर पंकज आनन्द वर्मा को 603 वोट मिले, पंकज आनन्द वर्मा मात्र 2 वोटों से पराजित हुए।
संयुक्त मंत्री (प्रशासन) पद पर पंकज कुमार यादव को 474 वोट मिले वही दूसरे नम्बर पर अरविंद कुमार वर्मा’ भुल्लन को 470 वोट मिले। संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) पद पर योगेश कुमार तिवारी को 585 वोट मिले दूसरे स्थान पर अमित कुमार विश्वकर्मा 562 वोट पाकर रहे। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय प्रभारी ’पद पर राम शंकर रावत को 730 वोट मिले वही दूसरे नम्बर पर रही गौरी रस्तोगी को 623 वोट मिले।
वरिष्ठ कार्यकारिणी पद पर अमरेश कुमार मौर्य को 1331 मत, संजय कुमार को 1214 मत व अरविन्द कुमार यादव को 1207 मत व अनुज कुमार श्रीवास्तव शेरू को 1203 वोट व राम प्रकाश को 1173 वोट व ओम प्रकाश यादव को 1125 वोट मिले। वहीं कनिष्ठ कार्यकारिणी पद पर अमित कुमार को 1111 वोट व सर्वेश कुमार मौर्य को 1067 वोट मिले व मनोज कुमार राजपूत को 1048 वोट, व गौरव कुमार गुप्ता को 1005 वोट व पंकज कुमार रावत को 920 वोट व नरेन्द्र कुमार यादव को 903 वोट मिले।

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

Don`t copy text!