प्रधान बनते ही करूंगा विकास कार्य सीमित भर रह गया किया गया वादा – ग्रामीण।

(एसएम न्यूज़ संवाददाता) के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

रमजान के पाक माह में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, गंदगी से गुजरते हैं नमाजी मसौली बाराबंकी – कहां जाता है कि रमजान माह बेहद पाक माह होता है और रमजान माह में की गई इबादत कबूल की जाती है ऐसे में इबादत घर (मस्जिद) के साथ आसपास से आने वाले नमाजियों के लिए साफ सफाई बेहद मायने रखता है। गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्वच्छता मिशन के तहत लगातार स्वच्छ भारत सुंदर भारत बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं। लेकिन यहां की तस्वीरें तो चीख चीख कर अपना दर्द बयां कर रही है। क्योंकि यहां पर ना तो सड़कें हैं, ना ही नालियां है। सड़कों पर भरा गंदे पानी से गुजरकर नमाजी मस्जिद पहुंचकर अपनी नमाज अदा करते हैं। और फिर उसी गंदगी से होकर अपने घर को वापस लौटते हैं। मामला विकासखंड हरख क्षेत्र के जैदपुर देहात का है जहां पर मोहल्ला शांति नगर व इस्माइल नगर सहित क्षेत्र में बेहद गंदगी का अंबार लगा हुआ है। ग्रामीणों के आवागमन में असुविधा उत्पन्न होती है। और रमजान के इस माह में इबादत के लिए मस्जिद तक पहुंचने का रास्ता बेहद खराब है। जिससे नालियों का गंदा पानी सड़कों पर भरा रहता है। और नमाजी गंदे पानी से होकर गुजरते हैं। वहीं ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि ना तो सड़के बनी और ना ही नालियां जिससे आवागमन में काफी बाधा उत्पन्न होती है। जकीउल्लाह ने बताया कि कई बार नालियों के निर्माण हेतु ग्राम प्रधान को अवगत कराया गया लेकिन इस बात की ओर कभी ध्यान ही नहीं दिया गया। जिससे नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। वही दिलशाद अली ने बताया कि चुनाव के दौरान वर्तमान प्रधान द्वारा कहां गया प्रधान बनते ही विकास की गंगा बहा दूंगा लेकिन यहां पर नालियों को भी दुरुस्त नहीं कर पाए जिससे नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। और लोग गंदे पानी से होकर गुजरते हैं। मोहम्मद अयूब ने बताया कि रमजान का महीना आया है जिसमें सभी नमाजी मस्जिद बहुत कर नमाज अदा करेंगे लेकिन क्षेत्र में अत्यंत गंदगी होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और ग्राम प्रधान द्वारा इस बात पर ध्यान नहीं दिया जाता है। वहीं इस पूरे मामले पर ग्राम प्रधान तव्वाब अंसारी द्वारा बताया गया कि जितना कार्य मोहल्ला इस्लामनगर में कराया गया है उतना कार्य और कहीं नहीं किया गया है।

(एसएम न्यूज़ संवाददाता) के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!