सीएमओ ने किया कैम्प का षुभारम्भ

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

देवा, बाराबंकी। (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामजी वर्मा ने महोलिया में स्थित ईंट भट्ठे पर मिशन इंद्र धनुष कैम्प का शुभारंभ किया। उन्होंने भट्ठे पर कार्यरत मजदूरों के बच्चों का शतप्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए और बच्चों को ड्राप से खुराक पिलाई। इसके बाद मुजीबपुर और भाटेहटा में चल रहे टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। सीएचसी देवा का निरीक्षण करने के साथ ही मरीजों से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। प्रभारी डॉ राधेश्याम गोंड सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!