डीएम की अध्यक्षता में 37 बिन्दुओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह की अध्यक्षता में शासन की प्राथमिकताओं एवं विकास कार्यक्रमों की 37 बिन्दुओं की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त विभागीय अधिकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में आवश्यक प्रगति बनाए रखे। शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिलना सुनिश्चित हो। योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता बरती जाये। जिलाधिकारी द्वारा लोक निर्माण विभाग सेतु निगम, अन्त्योदय कार्ड, विद्युत, सामुदायिक शौचालय, मनरेगा, मुख्यमंत्री आवास योजना, मत्स्य पालन, विद्युत बकाया, नई सड़के निर्माण, सामूहिक विवाह योजना, पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, कौशल विकास, एक जनपद एक उत्पाद, श्रम पंजीयन, प्रधानमंत्री स्वरोजगार, ग्रामोद्योग रोजगार सहित अन्य विकास परक योजनाआ की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, उपकृषि निदेशक, जिला पूर्ति अधिकारी आदि सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

