लूट की घटना का खुलासा – (थाना सदर बाजार क्षेत्र मे 3 अप्रैल को पेंट व्यापारी के घर लूट घटना को दिया था अंजाम।)
मुकीम अहमद अंसारी पत्रकार सहसवान - बदायूं
ध्याना गुर्जर गैंग व पुलिस टीम की आमने-सामने हुई मुठभेड मे टीम प्रभारी व एसओजी मुख्य आरक्षी गम्भीर रूप से घायल।
फायरिंग के दौरान पांच बदमाश भी घायल।
मुकीम अहमद अंसारी पत्रकार सहसवान – बदायूंबदायूं। उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जनपद सहारनपुर में थाना सदर बाजार क्षेत्र में 5 दिन पूर्व एंड व्यापारी के घर से दिन-दहाड़े लूट घटना को अंजाम देने वाले संभल जनपद के कुख्यात बदमाश ध्याना गुर्जर गैंग से हुई पुलिस मुठभेड़ उपरांत दोनों पक्षों में ताबड़तोड़ हुई फायरिंग में प्रभारी निरीक्षक टीम प्रभारी एसओजी हेड आरक्षी व गैंग सरगना सहित 5 बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए। मुठभेड़ उपरांत पांचों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार किए गए बदमाशों से 362000 रूपये की नकदी मोबाइल फोन भारी मात्रा में असलहै गोला बारूद व अन्य सामान बरामद किया है।
प्रदेश शासन के गृह विभाग ने घटना का पर्दाफाश कर बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 100000 डीआईजी मेरठ रेंज द्धारा 50,000 तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर में 25000 रूपये के नकद इनाम सहित प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है। तथा टीम प्रभारी के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए घायल टीम प्रभारी तथा एसओजी हेड आरक्षी के शीघ्र स्वस्थ होने की भगवान से प्रार्थना की हैl
ज्ञात रहे जनपद सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में अहमदबाद में पेंट व्यापारी सरदार पृथ्वी पाल सिंह के घर में संभल जनपद के निवासी ध्याना गुर्जर गैंग 3 अप्रैल को दिन-दहाड़े लूट घटना को अंजाम देकर लाखों रुपए की नगदी सोने चांदी के जेवरात अन्य घरेलू कीमती सामान लूट कर ले गए। घटना से मोहल्ला ही नहीं पूरा जनपद भरा गया जिसकी आवाज उत्तर प्रदेश सरकार के शासन तक पहुंची प्रदेश सरकार के डीजीपी ने घटना का तत्काल पर्दाफाश करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए जनपद सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह तथा एसओजी टीम प्रभारी को संयुक्त रूप से गठित करते हुए घटना का शीघ्र से सीख पर्दाफाश करने के निर्देश दिए टीम प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश को स्वीकार करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को आश्वासन दिया। कि वह शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लेंगे जिस पर उन्होंने मुखबिर के माध्यम से कुख्यात ध्याना गुज्जर गैंग को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया।
मुखबिर द्धारा टीम प्रभारी हरेंद्र सिंह को मध्य रात्रि में जानकारी मिली कि कुख्यात ध्याना गुर्जर गैंग किसी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से छिपा हुआ है। जिस पर टीम प्रभारी ने टीम के साथ जैन को चारों तरफ से घेर लिया गैंग को चेतावनी दी कि वह पुलिस के बीच गिर चुका है। इसलिए आत्मसमर्पण कर दें। परंतु गैंग ने पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की दोनों पक्षों में ताबड़तोड़ हुई फायरिंग में प्रभारी निरीक्षक टीम प्रभारी हरेंद्र सिंह एसओजी मुख्य आरक्षी अमरदीप जहां गंभीर रूप से घायल हो गए घायल होने के बावजूद भी उन्होंने मोर्चा नहीं छोड़ा। इसी बीच पुलिस द्धारा बचाव में चलाई गई गोलियों से कुख्यात ध्याना गुर्जर गैंग के 5 भी घायल हो गए जबकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटी हुई 362000 रूपये की नकदी सोने-चांदी के जेवरात भारी मात्रा में असला मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किया है।
घटना की जानकारी तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर को दी गई जिस पर वह रात्रि में ही तत्काल मौके पर पहुंच गए और पुलिस टीम को बधाई दी तत्काल टीम प्रभारी हरेंद्र सिंह वाह एसओजी टीम के मुख्य आरक्षी अमरदीप को उपचार वास्ते तत्काल हॉस्पिटल भेजा गया वही गिरफ्तार किए गए पांचों बदमाशों को भी उपचार वास्ते अस्पताल ले जाया गया मामले की जानकारी तत्काल मेरठ जोन डीआईजी के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के गृह विभाग को दी गई जिस पर गृह विभाग ने कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 100000 रूपये डीआईजी मेरठ रेंज में 50000 रूपये तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आकाश तोमर ने 25000 रूपये व प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है। गंभीर पुलिस मुठभेड़ के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए टीम प्रभारी हरेंद्र सिंह व एसओजी मुख्य आरक्षी अमरदीप का हाल-चाल जानने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अस्पताल भी पहुंचे व उनके शीघ्र ही स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की।
मुकीम अहमद अंसारी पत्रकार सहसवान – बदायूं

