*सेवानिवृत्त होने पर सरकार होमगार्ड्स को दे प्रोत्साहन राशि -धर्म कुमार यादव
अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। होमगार्ड जवानों को सेवानिवृत्त होने पर सरकार द्वारा कुछ ना कुछ प्रोत्साहन राशि अवश्य उपलब्ध कराई जाए। उक्त विचार जनकल्याण किसान एसोसिएशन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव ने देवा ऑडिटोरियम में आयोजित होमगार्ड जवान राम सागर यादव के सेवानिवृत्त होने के बाद विदाई समारोह में प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट करने के उपरांत व्यक्त किए। शुभकामनाएं देते हुए आगे उन्होंने कहा कि होमगार्ड जवान पुलिस के साथ कर्तव्य निष्ठा व परायणता के साथ अपनी जान हथेली पर रखकर सभी प्रकार की ड्यूटी का निर्वहन करता है फिर भी उसे सेवानिवृत्त होने के बाद सरकार द्वारा जीवन यापन हेतु कुछ भी नहीं दिया जाता है। श्री यादव ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि होमगार्ड जवानों को सेवानिवृत्त होने के बाद कुछ ना कुछ प्रोत्साहन राशि उनके जीवन यापन हेतु अवश्य दी जाए साथ ही होमगार्ड विभाग को नियमित किया जाए एवं होमगार्ड जवानों को सरकारी बस व ट्रेन में आने जाने हेतु किराया माफ किया जाए ।इसके अलावा समारोह में देवा कंपनी कमांडर कृष्ण कुमार यादव, देवा प्लाटून कमांडर अमरीश कुमार वर्मा, बंकी प्लाटून कमांडर शिव शंकर ने भी सेवानिवृत्त होमगार्ड जवान को अंगवस्त्र,भगवान श्रीकृष्ण का चित्र भेंटकर फूल मालाओं से सम्मानित कर शुभकामनाएं दी।वहीं जवान केशवराम (पुजारी) ने ज्ञान गंगा ,जीने की राह व अन्य ज्ञान वर्धक पुस्तकें भेंट की।कंपनी के सभी जवानों की ओर से कुर्सी मेज सेट, टिफिन, थाली, गिलास,जग आदि भेंट कर फूल मालाओं से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर होमगार्ड्स कैलाश चंद्र, राम मनोरथ, घीसाराम, करतार सिंह, उमा नंद ,लाल जी ,लाल बहादुर, रामनरेश, धनीराम, शिवराज, रामचंद्र, रामदेव,लाल बहादुर रावत आदि उपस्थित है।
अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

