मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने बाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर की गई कार्रवाई।

बदायूं। वजीरगंज थाना पुलिस ने देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गोपालपुर निवासी महेंद्र पुत्र नन्हे लाल के रूप में हुई है।
बता दें कि आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। जिसमें वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा है। इसी के संबंध में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अनुज कुमार सक्सेना ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ वजीरगंज थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई थी। वजीरगंज थाना अध्यक्ष अवधेश सिंह सेंगर ने बताया कि शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी के विरूद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी। मुखबिर की सूचना पर महेंद्र पुत्र नन्हेलाल को कादरी सीमेंट स्टोर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!