बाबा साहब ने सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाकर समाज में एकता समरसता को स्थापित करने के लिए कठोर लड़ाई लड़ी
अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर कुशल अर्थशास्त्री राजनीतिक और समाज सुधारक थे बाबा साहब ने सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाकर समाज में एकता समरसता को स्थापित करने के लिए कठोर लड़ाई लड़ी उन्हीं के संघर्ष का नतीजा है कि आज समाज में हर वर्ग के लोगों को उनके हक अधिकार मिल पा रहे हैं।
उक्त विचार समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 131 वी जन्म जयंती के अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा के संचालन में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात उपस्थित पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। पूर्व मंत्री ने कहा कि बाबा साहब ने कठिन परिश्रम से समता समानता बंधुत्व एवं मानवता आधारित भारतीय संविधान को तैयार किया श्रम कल्याण मे श्रमिकों की 12 घंटे के काम को घटाकर 8 घंटे करने का काम किया एक समान कार्य एक समान वेतन की व्यवस्था लागू की वैश्विक अवकाश कर्मचारी भविष्य निधि बनाया मजदूरी एवं कमजोर वर्ग के हितों के लिए उन्होंने हमेशा संघर्ष किया सामाजिक एकता और बंधुत्व कायम हो इसके लिए उन्होंने हमेशा जन जागरण चलाया ऐसे महान डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती पर हम सभी को उनके किए गए कार्यों से प्रेरणा लेते हुए समाज में अंबेडकर वाद और समाजवाद के पथ पर चलते हुए सर्व समाज के कल्याण के लिए कार्य करना होगा तभी हम उस सपने को साकार कर पाएंगे जो सपना डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने देखा था।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने कहां की समाज कभी भी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के संघर्षों को भुला नहीं सकता बाबा साहब के संघर्षों का ही परिणाम है कि आज हम इस खुली हवा में सांस ले रहे जिन्होंने सर्व समाज की भलाई के लिए अपने जीवन में तमाम दुश्वारियां सही तमाम कठिनाइयों के बावजूद भी वह समाज में मौजूद बुराइयों को समाप्त करने के लिए संघर्ष करते रहे उनके संघर्ष का ही परिणाम है कि आज समाज मे शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है समाज में सामाजिक समरसता का भाव बढ़ा है और लोग एक दूसरे से बंधुत्व की भावना रखते हैं हम सबको डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी से प्रेरणा लेते हुए समाज में हर वर्ग के हक हकूक की लड़ाई के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए और उनके हक अधिकारों के लिए हमें हर हाल में आगे बढ़कर संघर्ष करते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर समाज में एकता भाईचारा कायम करते हुए सभी के दुख दर्द में शामिल होना चाहिए। श्रद्धांजलि समारोह के पश्चात पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और समाज में अपने कार्यों से समाज को प्रेरणा देने वाले 10 लोगों को जिसमें पूर्व विधायक रतन लाल राव, वरिष्ठ समाजवादी नेता हुमायूं नईम खान, प्रोफेसर डॉ शरद वर्मा, शिक्षक जगजीवन कश्यप, नेहा सिंह आनंद, बसंत सिंह गौतम, पूर्व प्रमुख संगीता गौतम, जयसी राम यादव, सूरज सैनी, मोहित पाल, अरुण सेन, डॉक्टर हरभजन लाल गौतम को माला पहनाकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का चित्र एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह, डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन धीरेंद्र कुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष कामता प्रसाद यादव, अजय वर्मा बबलू, मोहम्मद सबाह, हिमांशु यादव, सुरेश गौतम, पूर्व प्रमुख हसमत अली गुड्डू, सानू सिंह, महिला सभा के जिला अध्यक्ष सरोज मौर्या, साफे जुबेरी, ज्ञान सिंह यादव, यशवंत यादव, राजेश वर्मा, उमाकांत यादव, जयंत गौतम, गौतम रावत, खुशीराम गौतम, शैलेंद्र सिंह आनंद, विनीत कुमार शर्मा, धर्मराज पाल, लल्ला यादव, उदय राज यादव, सरदार रविंदर सिंह पप्पू, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, कौशल किशोर धीमान, अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष शांति ओम, अनिल लोधी आदि प्रमुख लोगों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए
अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

