हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बेडकर जयंती…..
अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बड़ागांव में अंबेडकर पार्क से शोभायात्रा निकाली गई जो निर्धारित मार्गो से घूमती हुई अम्बेडकर पार्क में समाप्त हुई तथा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रदासुमन अर्पित की गयी।
मसौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़ागांव, मसौली, बांसा, मदारपुर, नसीरनगर, टेरासनी, अमदहा, मॅढिया, भयारा, टेरा दौलतपुर, रहरामऊ, धरौली सहित अन्य ग्रामीण अंचलों में संविधान रचियता डॉ0भीमराव अंबेडकर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। बाबा साहब की प्रतिमा पर लोगो ने पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया गया। ग्राम पंचायत बड़ागांव में झांकी सजाकर पूर्व से निर्धारित मार्गो से शौभायात्रा अम्बेडकर जयंती समारोह के अध्यक्ष नौमीलाल गौतम की अगुवाई में निकाली गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, बीडीसी प्रतिनिधि पप्पू गौतम, अंगद गौतम, हरीराम गौतम, राम अचल त्यागी, जगत वर्मा, राकेश कश्यप, संजय गौतम, उमेश गौतम, बंशीलाल गौतम सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह, महेश सिंह यादव सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।
अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

