स्वयं सहायता समूहों की मजबूती के लिए ग्राम संगठन का गठन…

अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। ग्राम पंचायत मसौली में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों की मजबूती के लिए ग्राम संगठन का गठन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुईन अंसारी की अध्यक्षता में किया गया। सूरतगंज ब्लाक से आई आइसीआरपी की टीम ने उजाला ग्राम संगठन का गठन किया।

समूह सदस्यों को सम्बोधित करते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुईन अंसारी ने कहा कि ग्राम संगठन से स्वयं सहायता समूहों को मजबूती मिलेगी। इसका उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों को और मजबूत करना है, जिसमें समूहों का मनोबल बढ़ेगा व कार्य करने की क्षमता का विकास और महिला सशक्तीकरण तथा गरीबी उन्मूलन में सहयोग मिलेगा उन्होंने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि महिलाएं अपनी अधिकार के लिए जबतक एकजुट नहीं होती जबतक उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता। ग्राम पंचायत अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने महिला सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि ग्राम संगठन का गठन बड़ी बात है मुझे पूरी उम्मीद है कि समूह को गति मिलेगी और अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। जिसमे हमारी ग्राम पंचायत हर तरह का सहयोग करेगी।

एनआरएलएम के ब्लाक प्रबन्धक सबा फातिमा ने कहा कि गांव की महिलाओं ने रोजगार के लिए बेहतर कदम बढ़ाया है। उनके इस कदम से उनकी गरीबी दूर हो सकेगी। सरकारी योजनाओं ने उनकी भागीदारी हाे सकेगी। वे एकजुटता का परिचय देते हुए समाज के विकास में अग्रिम भूमिका निभाएगी। सूरतगंज से आयी आइसीआरपी शशि तिवारी, अनीता देवी, गीता देवी, रेशमा, ज्ञानवती, रामावती ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर लिपिक अनिल दुबे, विक्रांत सिंह, देवकी, विद्युत सखी सुमन, समूह सखी शशि सहित समूह की महिलाएं मौजूद रही।

अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!