बाल रोग विशेषज्ञ का सुझाव- स्कूलों को बंद करने की जरूरत नहीं, कोरोना के केस मिलने पर उठाएं जरुरी कदम

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

कोरोना के केस फिर बढ़ने लगे हैं। इस बार कोरोना के मामले स्कूलों में सामने आ रहे हैं। जिसके चलते सरकार को फिर से पाबंदियां लगाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। हालांकि, दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डा स्मिता मल्होत्रा ने सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना के केस मिलने के बाद स्कूलों को बंद करने की कोई आवश्यकता नहीं है। बल्कि इसके बजाय एहतियाती उपाय करने चाहिए।दरअसल, बाल रोग विशेषज्ञ डा स्मिता मल्होत्रा ने कहा कि शिक्षक और छात्रों में कोविड-19 के लक्षण मिले हैं। ऐसे में उनके पाजिटिव मिलने के बाद स्कूलों को बंद करने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है, क्योंकि स्कूली शिक्षा बच्चों के विकास का एक बहुत ही महत्वपूर्ण पहलू है। यहां बच्चों का शैक्षिक विकास, भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक और शारीरिक पहलुओं का विकास होता है। इसलिए निश्चित रूप से अभी स्कूलों को बंद करने की कोई जरुरत नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि मानक सावधानियां जो दूसरों के लिए हैं, उसका स्कूलों में भी पालन होना चाहिए। बच्चों के लिए स्कूलों में बार-बार हाथ धोना और अच्छा वेंटिलेशन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इसके अलावा उनकी उचित जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए। यदि आपको लगता है कि किसी बच्चे में मामूली लक्षण भी हैं, तो उस बच्चे को कुछ दिनों के लिए घर पर रहने के लिए कहा जाए।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!