विषैले सर्प ने बालक व वृद्ध को डसा, गम्भीर
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। बीती रात खेत की रखवाली करते समय एक वृद्ध और बालक को जहरीले सांप ने काट लिया हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा दोनों को उपचार के लिए सीएचसी सिरौलीगौसपुर लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम सिरौलीगौसपुर के निवासी राजेन्द्र पुत्र सुखलाल 60 वर्ष व 10 वर्षीय हर्षित यादव पुत्र रामू अपने खेत की रखवाली करने को गये थे जंहा विषैले सर्प ने डस लिया। जिन्हे उपचार के लिये रात में ही सीएचसी सिरौलीगौसपुर लाया गया जंहा दोनो की हालत गम्भीर देखते हुये प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है जहां इलाज जारी है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

